रुडकी, अप्रैल 10 -- आगामी चारधाम यात्रा को सरल और सुगम बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है। जिसके लिए नारसन बार्डर समेत जिले में तीन प्वाइंट बनाए गए हैं, जो सभी सुविधाओं से युक्त होंगे। इन पर श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन चेक होंगे और नए रजिस्ट्रेशन भी किए जाएंगे। वहीं यहां विश्राम की भी व्यवस्था होगी। हाईवे के होटल और ढाबों पर सत्यापन अभियान चल रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को खाने-पीने में कोई समस्या न आए। चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। जिसके चलते हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। श्रद्धालुओं को हरिद्वार आने के लिए सबसे पहले नारसन बॉर्डर पड़ता है। इसलिए वहां एक प्वाइंट बनाया गया है। दूसरा श्यामपुर में चिड़ियाघर के पास और तीसरा प्वाइंट चमगादड़ टापू के बैरागी कैंप को बनाया गया है। इसके साथ ही हरिद्वार के ऋष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.