टिहरी, अप्रैल 18 -- जनपद के डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि चारधाम यात्रा की तैयारियों जनपद के भीतर तेजी से की जा रही है। जिसके तहत जनपद क्षेत्रान्तर्गत की सड़कों पर पैचवर्क के कार्य किये जा रहे हैं। पैच वर्क के कार्यों के लिए डीएम ने सम्बंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं, कि यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी सड़कों को गढ्ढामुक्त हरहाल में कर दिया जाय। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग, नरेंद्रनगर के तत्वाधान में नीरगड्डू मोटर मार्ग पर पैचवर्क के कार्य तेजी से किये जा रहे हैं। जबकि अन्य चारधाम की सड़कों भी ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि चारधाम यात्रा में सड़कों के कारण यात्रियों व पर्यटकों को परेशानी का सामना नहीं करने दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.