औरैया, फरवरी 9 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर गांव में शादी के दस महीने बाद बहू के घर से नगदी व लाखों के जेवर लेकर फरार होने का मामला और गंभीर हो गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी महिला ने वारदात से पहले घरवालों को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और फिर पूरी घटना को अंजाम दिया। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई न होने पर परिजनों ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है। पीड़िता उमा राजपूत के अनुसार उनके छोटे पुत्र मनीष कुमार की शादी 5 मार्च 2025 को कानपुर देहात जनपद निवासी स्वाति (परिवर्तित नाम) के साथ हुई थी। आरोप है कि 6 जनवरी की रात बहू ने उन्हें और उनकी बेटी को चाय दी। चाय पीने के कुछ देर बाद दोनों अचेत हो गए। सुबह होश आया तो बहू घर से गायब थी और कमरे की अलमारी के ताले खुले पड़े थे। आरोप है कि घर से सोने-चांदी क...