एटा, फरवरी 21 -- आरबीएल आर्य इंटर कॉलेज में चाय मांगने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। एक पक्ष ने कार्रवाई को लेकर तहरीर तक दे दी। पुलिस के पहुंचने के बाद कुछ लोगों ने दोनों पक्ष को समझाया और आपस में समझौता करवाया गया है। आरबीएल आर्य इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा चल रही है। शुक्रवार को परीक्षा के दिन सुबह की पाली में उस वक्त हंगामा शुरु हो गया जब केंद्र व्यवस्थापक प्रवीण कुमार ने आउट सोर्सिंग महिला कर्मचारी से चाय मंगाई। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी केंद्र व्यवस्थापक पर भड़क गई और अपने भाई को फोन कर दिया। बताया जा रहा है कि भाई ने फोन के माध्यम से केंद्र व्यवस्थापक धमकाया। इससे वो दहशत में आ गए और पुलिस को मौके पर बुला लिया। कुछ देर बाद स्टाफ ने मामला शांत करा दिया। केंद्र...