लोहरदगा, सितम्बर 19 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा भारतीय जनता पार्टी ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी का 75वां जन्म दिन नगर और अन्य मंडलों में मनाया। भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन सिंघानिया की अध्यक्षता में गुदरी बाजार स्थित बजरंग बली मंदिर के पास प्रधान मंत्री के जीवन से सम्बंधित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उदघाटन पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने किया। पूर्व सांसद ने संबोधन में कहा कि एक गरीब परिवार का बालक जिन्होंने अपना जीवन अपने पिता के साथ स्टेशनों में चाय बेचने से शुरू किया था, बड़े होकर संघ का प्रचारक, गुजरात का मुख्यमंत्री बने और अब पिछले 11 वर्षों से देश के प्रधान मंत्री हैं। देश को विकसित भारत बनाने की ओर अग्रसर हैं। पीएम मोदी की जीवन यात्रा अकल्पनीय है पर सच्चाई है। ऐसा प्रधान मंत्री देश को न कभी मिला था न कभी मिलेगा। 56 इंच का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.