मुंगेर, जनवरी 10 -- मुंगेर, निज संवाददाता । कासिम बाजार थानान्तर्गत बिन्दवाड़ा मोड़ पर चाय की दुकान चलाने वाले दुकानदार नवटोलिया निवासी 60 वर्षीय सुधीर यादव द्वारा चाय- बिस्कुट का पैसा मांगने पर शराब के नशे में धुत 2 युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना चली गई। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान संदलपुर निवासी मनीष कुमार और छोटू कुमार के रूप में हुई है। घायल दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि घायल दुकानदार फिलहाल इलाज करा रहा है। उनके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों शराबी युवकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार शराब के नशे में मनीष और छोटू चाय दुकान पहुंचे और दुकान से बिस्कुट लेकर कुत्तों को खिलाया तथा खुद भ...