पूर्णिया, फरवरी 9 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक के समीप स्थित एक चाय-नाश्ता दुकान में शनिवार देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर दुकान से दो गैस सिलेंडर, एक इंडक्शन चूल्हा, गल्ले में रखे करीब दो हजार रुपये नकद और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक अजीत कुमार साह ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और कई जरूरी वस्तुएं गायब थीं। इसके बाद उन्होंने तत्काल जलालगढ़ थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों ने घटना को लेकर चिंता जताई है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.