मुरादाबाद, मार्च 18 -- मझोला थाना पुलिस ने बरेली के कर्मचारी नगर निवासी अनुराग त्रिवेदी और उसके सहयोगी सिद्धार्थ कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। यह मुकदमा नया मुरादाबाद निवासी प्रमोद कुमार की तहरीर पर लिखा गया है, जिसमें दस लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित प्रमोद कुमार ने बताया कि 2020 में अनुराग त्रिवेदी ने उनसे संपर्क किया और खुद को एक कंपनी का डायरेक्टर बताया। उसने कहा कि वह सहयोगी सिद्धार्थ के साथ मिलकर कंपनी का संचालन कर रहा है, जो काफी प्रतिष्ठित है और चाय का व्यापार करती है। आरोपियों ने प्रमोद कुमार को बताया कि भविष्य में उनकी कंपनी ई-कॉमर्स, डिजिटल मीडिया और आयात-निर्यात के क्षेत्र में भी काम करेगी। इसके लिए कंपनी का विस्तार किया जा रहा है। आरोपियों ने एक य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.