मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर में एसएसपी आवास के पास स्थित चाय की दुकान में मंगलवार दोपहर एक अनियंत्रित कार घुस गई। इस घटना में कार चालक और दुकान में बैठा एक ग्राहक जख्मी हो गया। पास के मेडिकल स्टोर पर दोनों ने अपना-अपना इलाज कराया। बताया गया कि घटना के वक्त चाय की दुकान में कुछ लोग बैठकर चाय पी रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। कार में चालक के अलावे एक अन्य व्यक्ति बैठा था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुकान के अंदर और बाहर बैठे लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना में चाय की दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद दुकान की मरम्मत की मांग को लेकर दुकानदार ने हंगामा शुरू कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्ष के बीच जमकर बहस हुई। हालांकि, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.