कौशाम्बी, नवम्बर 11 -- तहसील चायल सभागार में मंगलवार को रजिस्ट्रार कानूनगो हर्षनाथ दुबे के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह हुआ। लेखपालों और कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, रामायण, छाता और अन्य उपहार देकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। एसडीएम अरुण कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त होकर भी सेवा करते रहें, यह बड़ी बात है। आप अपने दायित्वों से सेवानिवृत्त होते हैं, कर्म से नहीं। संचालन ज्ञान सिंह पाल, अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष रितेंद्र सिंह और तहसील मंत्री दीपक सिंह ने किया। इस मौके पर तहससीलदार पुष्पेंद्र गौतम, राजस्व निरीक्षक सरफराज हुसैन, ओम प्रकाश गुप्ता, देवी प्रसाद, चंद्रप्रकांत दुबे और लेखपाल पंकज सिंह, पदमेश शुक्ला, सतीश चंद्र, रवी सिंह, प्रभाकर पांडेय आदि लेखपाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.