अंबेडकर नगर, अप्रैल 4 -- जहांगीरगंज। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ब्लाक मुख्यालय तेंदुआईकला में स्थित एक चाय की दुकान में आग लगने से लगभग एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। विजय नारायण मद्धेशिया की चाय और मीठे की दुकान छप्पर में है। गुरुवार को दोपहर अचानक दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे दो फ्रिज समेत अन्य सामान राख हो गए। आग में कुछ नगदी भी जल गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक उसके छप्पर के अलावा अन्य सामान पूरी तरह जल चुके थे। आग लगने से लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल श्रीराम ने आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी। पूर्व प्रधान महेंद्र यादव ने दुकानदार को ढाढस बंधाया और सरकारी मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.