मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गायघाट की जदयू विधायक कोमल सिंह ने शुक्रवार को पर्यटन मंत्री अरुण कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को एक पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने कटरा प्रखंड मुख्यालय स्थित चामुंडा स्थान और बंदरा के मतलुपुर स्थित बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर को विकसित करने का आग्रह किया। विधायक ने मंत्री को बताया कि दोनों स्थान ऐतिहासिक महत्व के हैं। खासकर मां चामुंडा स्थान का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है। यहां आसपास के अलावा दुर्गा पूजा के दौरान नेपाल और अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। वहीं बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर का अपना पौराणिक महत्व है। हर साल सावन में यहां लाखों भक्त बाबा की पूजा करने पहुंचते हैं। इन स्थानों को धार्मिक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.