मुरादाबाद, जनवरी 2 -- कुंदरकी नगर में चामुंडा देवी स्थल के समीप खाली भूमि को लेकर उपजा विवाद दो दिन बाद भी जस का तस बना हुआ है। विवाद के चलते मौके पर कोई भी दुकान नहीं लग सकी है और प्रशासनिक रोक कायम है। चामुंडा देवी स्थल के समीप खाली पड़ी भूमि पर निर्माण कार्य शुरू होने पर हिन्दू समाज के लोगों ने इसे चामुंडा देवी स्थल के अंतर्गत बताते हुए विरोध दर्ज कराया था, वहीं कुंदरकी निवासी याकूब अख्तर और परवेज़ आलम ने भूमि को अपनी बताते हुए निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए निर्माण कार्य रुकवाया और दोनों पक्षों को शांत कराया। विरोध कर रहे लोगों ने अपने पक्ष में साक्ष्य प्रस्तुत कर भूमि को धार्मिक स्थल से संबंधित बताया। दूसरी ओर ...