चम्पावत, मार्च 16 -- लोहाघाट। विकासखंड बाराकोट के चामी चौमेल में टीके की होली के समापन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक को सम्मानित किया। चामी के भगवती मंदिर में ग्राम प्रधान प्रशासक प्रकाश सिंह महर के नेतृत्व में होली का समापन किया। जिसमें होल्यार और शिक्षक महेंद्र सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। उन्होंने बताया शिक्षक महेंद्र सिंह बीते पांच सालों से चामी की होली को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उनको शाल ओढ़कर सम्मान दिया। इस मौके पर भवान सिंह, नारायण सिंह, रमेश बिष्ट, अशोक महर,मोहित बोहरा, पूरन बिष्ट,विजय सिंह, दान सिंह, शोभन सिंह, जगदीश सामंत, अमर सिंह आदि मौजूद रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.