चम्पावत, अगस्त 6 -- लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट के चामी चौमेल में चल रहे अषाड़ी महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान महोत्सव में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। बुधवार को महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक महर की अध्यक्षता पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि गंगा बिष्ट ने किया। विशिष्ट अतिथि भगवती बिष्ट रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत में स्थानीय कलाकारों ने देवी भगवती मैय्या की वंदना के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। स्थानीय कलाकारों ने कुमाऊनी,गढ़वाली, पंजाबी गीतों की मन मोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रकाश सिंह महर, रमेश सिंह ,विजय सिंह, पूरन सिंह बिष्ट, शिवदत्त जोशी ,प्रकाश सिंह कुंदन सिंह, महेंद्र सिंह, जीत सिंह, अमर सिंह ,मोहित बोहरा, त्रिलोक सिंह ,लक्ष्मण सि...