मुरादाबाद, दिसम्बर 30 -- मुरादाबाद। घर के मेनगेट का लॉक ठीक करने के बहाने सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी नगर निगम कर्मचारी के घर में घुसे दो ताला-चाबी वालों ने उनकी मां को झांसे में लेकर आलमारी से सोने के गहने पार कर दिए। शिकायत पर सोमवार रात पुलिस ने दो अज्ञात ताला-चाबी बनाने वालों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आशियाना फेज-1 निवासी पंकज कुमार चौहान ने नगर निगम मुरादाबाद के टैक्स डिपार्टमेंट में तैनात हैं। पंकज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 दिसंबर को दोपहर के समय उनकी मां विनोद बाला घर में अकेली थीं। उन्होंने मेनगेट का ताला सही करने के लिए रास्ते में घूम रहे ताला-चाबी वाले दो युवकों को बुला लिया। दोनों ने माता जी से मेनगेट का लॉक चेक करने के लिए आलमारी में लगने वाली जैसी एक चाबी मांगी तो उन्होंने ...