मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के कमलपुरा गांव में शनिवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक दीपक कुमार सहनी का पुत्र प्रशांत कुमार उर्फ कान्हा था। वह दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान चापाकल के पास पानी भरे गड्ढे में गिर गया, जिसमें डूबने से कान्हा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतक के पिता दीपक कुमार सहनी अपने दरवाजे पर चापाकल के पास गड्ढा खोदे हुए है, जिसमें गंदा पानी भरा हुआ था। खेलते-खेलते कान्हा गड्ढे के पास चला गया। काफी देर बाद मासूम को घर पर नहीं देखकर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच गड्ढे में उपलाता कान्हा का शव मिला। इसके बाद परिजनों ने उसे बाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.