रांची, मई 15 -- चान्हो, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर टेढ़ीपुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार की शाम लगभग तीन बजे की है। बताया जाता है कि 35 वर्षीय रिजाउल शेख बाइक से मांडर की ओर जा रहा था रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसके एक पैर की हड्डी टूट चुकी है। रिजाउल मुर्शिदाबाद का निवासी है और वर्तमान में खलारी थाना क्षेत्र के हुटाप में किराए का मकान लेकर रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.