रांची, फरवरी 12 -- चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के गुटुआ गांव स्थित श्री संकटमोचन महावीर मंदिर में 10 और 11 फरवरी को सातवां वार्षिकोत्सव पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन आयोजित किया गया, जिसका संचालन कंठामृत रसधारा कीर्तन मंडली ने किया। इस अखंड कीर्तन में कुल 12 कीर्तन मंडलियों ने हिस्सा लिया और अपनी मधुर प्रस्तुतियों से पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। कार्यक्रम के साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। समारोह में अधिवक्ता सह जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी ने सभी कीर्तन मंडलियों को तासा (वाद्य यंत्र) भेंट किए। उन्होंने महिला कीर्तन मंडली और भंडारा तैयार करनेवाले कारीगरों को कंबल देकर उन्हें सम्मानित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में स्था...