रांची, जनवरी 13 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बढ़इया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में रांची नगर निगम के कर्मी वृद्ध नारू उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे की है। बताया जाता है कि नारू उरांव बाइक से चोरेया मोड़ की ओर जा रहे थे। इस दौरान पिकअप वैन ने उन्हें धक्का मार दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। नारू को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। वे मांडर बस्ती के निवासी हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...