रांची, जून 19 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हुंटार गांव में दो भाई-बहनों की मनरेगा से बन रहे अर्द्धनिर्मित कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे की है। मृतकों की पहचान नौ वर्षीय रचना कुमारी और उसके छोटे भाई नौ वर्षीय इंद्रराज दोनों के पिता भवानी साहू के रूप में की गई। बच्चों की मां ने बताया कि गुरुवार को दिनभर बारिश हो रही थी, शाम को बच्चे घर के पास आंगन में खेल रहे थे। शाम पांच बजे मैं अपनी बड़ी बेटी को लेकर घर से कुछ दूर गोबर फेंकने चली गई। 10 मिनट बाद लौटकर आई तो देखा दोनों बच्चे गायब हैं। आसपास खोजने पर भी जब कुछ पता नहीं चला तो ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी गई। देर शाम तक पुलिस के साथ ग्रामीण भी बच्चों की तलाश में लगे हुए थे। इसी दौरान बच्चों के घर से लगभग 150 मीटर दूर एक अर्द्धनिर्मित कुएं में दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.