रांची, मार्च 8 -- चान्हो, प्रतिनिधि। सिलागाईं-चान्हो मुख्य पथ पर रघुनाथपुर पेट्रोप पंप के पास पेड़ से टकराकर बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। घटना शनिवार की शाम पांच बजे की है। मृतक रघुनाथपुर निवासी 18 वर्षीय आर्यन महली और 19 वर्षीय जीतराम महली सिलागाईं से रघुनाथपुर लौट रहे थे। रास्ते बाइक से टकराकर दोनों छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी चान्हो ले जाया गया, जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया, परंतु रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। आर्यन प्रभाकुंज पब्लिक स्कूल का छात्र था और इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा लिख रहा था। जबकि राहुल शहीद वीर बुधू भगत इंटर कॉलेज चान्हो में 11वीं का छात्र था, दोनों के पिता किसान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.