रांची, मई 29 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर ब्राम्बे साईं अस्पताल के पास डिवाइडर से टकराकर एक बाइक सवार की मौके मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। घटना गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे की है। मृतक 38 वर्षीय सुशील उरांव चोरेया के उरांव टोली का निवासी था। बताया जाता है कि सुशील उरांव और संदीप उरांव रातू के मखमंद्रो बाजार से केटीएम बाइक से अपने गांव चोरेया लौट रहे थे। रास्ते में बाइक डिवाइडर से टकरा गई और सुशील दूर फेंका गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसने दम तोड़ दिया। वहीं संदीप को प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। सुशील खेतीबाड़ी करता था और अपने घर का इकलौता कमाऊ था उसका एक छोटा बच्चा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...