रांची, जनवरी 4 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के करकट गांव में करंट लगने से 34 वर्षीय किसान देवनाथ प्रजापति की मौके पर मौत हो गई। घटना रविवार की शाम लगभग छह बजे की है। जानकारी के अनुसार, देवनाथ अपने खेत में गेहूं का पटवन कर रहा था। देवनाथ की पत्नी अंजलि देवी ने बताया कि पति ने कहा था कि वह लहसुन के खेत में पटवन करने जाएंगे। वह पाइप समेटकर लौटीं तो देखा कि उनके पति बिजली के तार पर गिरे हुए थे उसने तत्काल लाइन काटकर गांववालों को सूचना दी। लेकिन तब तक देवनाथ की मौत हो चुकी थी। परिजन उन्हें मांडर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देवनाथ के दो छोटे बच्चे हैं और वह अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...