रांची, मई 22 -- चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के कटैया देवी मंडप में आयोजित सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत कलश यात्रा के साथ गुरुवार को हुई। सुकुरहुटू, लुंडरी, टांगर, चान्हो सहित आसपास के गांवों से 501 महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। कटैया देवी मंडप से शुरू हुई इस कलश यात्रा में धार्मिक वेशभूषा में बाजा-गाजा के साथ शामिल लोग धार्मिक गीतों पर नाचते गाते पकरियों नाला पहुंचे और वहां से कलश में जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे। इस दौरान पूरा क्षेत्र धार्मिक नारों और गीतों से गुंजायमान रहा। गर्मी को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा अहले सुबह साढ़े छह बजे ही कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। कलश यात्रा के बाद श्रद्धालुओं के लिए चना, गुड़, शर्बत और खीर पूड़ी की भी व्यवस्था की गई थी। आयोजकों के अनुसार शुक्रवार 23 मई से 29 मई तक वृंदावन से आए कथावाचक श्री र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.