रांची, फरवरी 19 -- चान्हो, प्रतिनिधि। बीजूपाड़ा स्थित खलारी रोड पर गुरुवार की शाम एचडीएफसी बैंक के एटीएम में तकनीकी गड़बड़ी के कारण जमकर हंगामा हुआ। कई ग्राहकों के खातों से पूरी राशि कट गई, लेकिन मशीन से कम पैसे निकलने पर लोग भड़क उठे और मौके पर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। बताया जाता है कि चोरया निवासी परवेज हसन 10 हजार रुपये निकालने पहुंचा था, परंतु उसे एटीएम से केवल 7,600 रुपये मिले, जबकि खाते से पूरी राशि कट गई। इसी तरह लोहरदगा के रामवृक्ष उरांव के साथ भी ऐसी ही समस्या हुई। घटना की जानकारी फैलते ही अन्य ग्राहक भी वहां इकट्ठा हो गए। शाम लगभग पांच बजे जब कैश वैन एटीएम में पैसा डालने पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने कर्मियों को घेर लिया और तत्काल राशि लौटाने की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर चान्हो पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।...