बांका, फरवरी 23 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चान्दन थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 42 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई कच्ची कांवरिया पथ लठाने के समीप की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक से शराब की खेप ले जाई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो दो बाइक सवार युवक पुलिस वाहन को देखते ही बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मौके से दोनों बाइक को जब्त कर लिया तथा तलाशी के दौरान कुल 42 लीटर विदेशी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त बाइक के नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान की जा रही है। फरार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत ...