लखीसराय, जनवरी 21 -- चानन, निज प्रतिनिधि। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आने वाले समय में चानन के किसानों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। कुंदर पंचायत के गोपालपुर मौजा में 80 एकड़ परती कदमी जमीन में ढ़ाई सौ करोड़ की लागत से पशुओं के लिए सेक्स सॉर्टेड सीमन फॉर्म बनाया जायेगा। केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद ललन सिंह ने लोगों से इसका वादा किया है। उन्होंने कहा कि सेक्स सॉर्टेड सीमन एक आधुनिक तकनीक है, जो प्रयोगशाला में वीर्य से नर और मादा शुक्राणुओं को अलग करती है, ताकी मनचाही लिंग आमतौर पर गाय से मादा बछिया पैदा हो सके। इससे 90 फीसदी से अधिक सटीकता से मादा बछिया प्राप्त होती है, जिससे दूध उत्पादन बढ़ेगा और पशुपालक खुशहाल होंगे। सेक्स सॉर्टेड सीमेन टेक्नोलॉजी पशुपालन के क्षेत्र में बरदान साबित होंगे। क्योंकि इस तकनीक के द्वारा मादा पशुओं के दर में बढ़ोत्त...