औरंगाबाद, मार्च 6 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के चातर गांव में घर में लगे बांस के माध्यम से दुपट्टा लगाकर एक 24 वर्षीय युवती की आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान स्व. कृष्णा पासवान की 24 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी के रूप में की गई है। घटना के समय मृतका के घर में अकेली थी। दो बहन एवं एक भाई में सबसे बड़ी थी। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर जांच के लिए एफएसएल टीम पहुंचकर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.