प्रयागराज, अप्रैल 6 -- ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में आयोजित पहली राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटना को प्रथम स्थान मिला। टीम के सदस्यों फलक नाज, शशांक और आयुषी सिन्हा को विजेता ट्रॉफी, 51 हजार की पुरस्कार राशि मिली। साथ ही एडवोकेट्स लॉ फर्म में इंटर्नशिप का अवसर मिला है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीए एलएलबी टीम ने उपविजेता की ट्रॉफी जीती और टीम के सदस्यों यश श्रीवास्तव, मृणांक चैबे व रोहन यादव को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ वक्ता की ट्रॉफी राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ के रघुवीर प्रताप सिंह ने जीती और उन्हें 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता की ट्रॉफी और 10 हजार रुपये का पुरस्कार यूनाइटेड यूनिवर्सिटी की सौम्या द्विवेदी ने जीता। सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.