नई दिल्ली, जनवरी 10 -- आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों में जीवन की हर छोटी-बड़ी बात पर गहराई से प्रकाश डालते हैं। वे कहते हैं कि अपनी परेशानी हर किसी से साझा नहीं करनी चाहिए। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अपनी मुश्किल बताने से समस्या कम होने के बजाय और बढ़ जाती है। चाणक्य नीति में स्पष्ट चेतावनी है कि अपनी कमजोरी या परेशानी गलत लोगों को बताना जीवन की सबसे बड़ी भूल है। इससे ना केवल मानसिक शांति जाती है, बल्कि मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं। आज के समय में भी यह नीति बहुत प्रासंगिक है। लोग अपनी परेशानियां सोशल मीडिया पर या गलत लोगों से शेयर करते हैं, जिससे नुकसान होता है। आइए जानते हैं चाणक्य नीति के अनुसार उन 5 प्रकार के लोगों को अपनी परेशानी कभी नहीं बतानी चाहिए।जलन करने वाले और ईर्ष्यालु लोग ईर्ष्यालु व्यक्ति आपकी परेशानी सुनकर खुश होता है। जो...