तक्षशिला, अप्रैल 28 -- चाणक्य और प्राचीन भारत के महान राजा चंद्रगुप्त मोर्य से जुड़े ऐतिहासिक तक्षशिला को लेकर पाकिस्तान की सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है। पंजाब प्रांत की मरियम नवाज सरकार ने तक्षशिला को एक वैश्विक धरोहर शहर बनाने की योजना की घोषणा की है, ताकि इसे ऐतिहासिक स्थल बनाया जाए। पाक सरकार की कोशिश है कि इसे न केवल देश के भीतर, बल्कि दुनिया भर में एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाई जाए। लेकिन इस मेगा प्लान में एक बड़ी अड़चन है। विशेषज्ञों ने सरकार से पहले शहर की बुनियादी समस्याओं को दूर करने की बात कही है। उनका कहना है कि तक्षशिला को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से पहले कई समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।तक्षशिला का ऐतिहासिक महत्व तक्षशिला प्राचीन समय में विभिन्न महान सभ्यताओं का केंद्र था। यहा...