एटा, जून 29 -- विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग प्रांत अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट में बताया रविवार को निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल नगला ख्याली, मॉडल गो आश्रय स्थल ग्राम पंचायत चाठी रफीपुर का भ्रमण किया गया। भ्रमण में उनको गोवंशों को सूखा भूसा, साफ-सफाई का अभाव, बरसात-गंदगी से दो गाय गंभीर बीमार और कई खुरपका रोग होने की आशंका बनी हुई है। गो आश्रम स्थल पर चारागाह होते हुए भी हरा चारा उपलब्ध नहीं मिला। प्रांत अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को बताया कि निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल नगला ख्याली में कुल 32 गोवंश मिले। गोवंशों को चारे के रूप में सूखा भूसा पड़ा हुआ मिला। गोशाला में सफाई नहीं हुई थी। कर्मचारी साधुराम ने बताया कि सफाई कर्मी धर्मवीर, प्रमोद रविवार को गोशाला में सफाई करने नहीं आते हैं। साधुराम ने बताया कि हरेचारे की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.