पीलीभीत, जनवरी 27 -- पीलीभीत,संवाददाता। दूसरे समुदाय के युवक ने रास्ते में रोककर युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती ने घर आकर परिजनों से शिकायत की। इसके बाद परिजन युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे। युवती के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी 16 वर्षीय बहन को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी दूसरे समुदाय का युवक मोहम्मद राहुल कई दिनों से परेशान कर रहा था। आरोपी आए दिन उसके साथ सड़क पर रोककर छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि 25 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे उसकी बहन सड़क पर चाट के ठेले पर गई थी। इस दौरान आरोपी मोहम्मद राहुल वहां पहुंच गया और उसकी बहन को घुमाने के लिए चलने की बात कहकर परेशान करने लगा। जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.