बाराबंकी, अक्टूबर 7 -- सिरौलीगौसपुर। बदोसराय थाना के खलसापुर गांव में दीवार तोड़ने को लेकर चाचा भतीजे के मध्य हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्षों के सात लोगों को जेल भेजा गया है। ग्राम खलसापुर में रविवार को दीवार तोड़ने के दौरान दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में करीब 15 लोग घायल हो गए थे। पुलिस में सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया था। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर जान से मार की नियत गाली गलौज मारपीट धमकी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया । पुलिस ने एक पक्ष के अनिल कुमार, राजकुमार, शिवकुमार, शंकर और दूसरे पक्ष के अनुज व ओमकार को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इस संबंध में बदोसराय के प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.