नोएडा, जनवरी 12 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रविवार रात शराब के नशे में चाचा-भतीजे के बीच विवाद हो गया। झगड़े के दौरान हुई फायरिंग में किरायेदार घायल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मोहित और रोहित का रविवार रात अपने चाचा मुकेश यादव और हरकेश यादव के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मोहित और रोहित ने अपने चाचा के साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान हवाई फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान गोली किरायेदार जितेंद्र पाल के पैर में लग गई। इस घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। वहीं, घायल किरायेदार को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद घायल को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी मोहित को ग...