हजारीबाग, जनवरी 28 -- हजारीबाग नगर प्रतिनिधि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बोचो गांव में चाचा पिंटू राम की हत्या कर आरोपी भतीजा फरार हो गया। आरोपी भतीजा की पहचान शिवा राम उर्फ जैक्सन के रूप में हुई है। घटना 27 जनवरी की शाम की बताई गई है। पुलिस ने मृतक पिंटू राम के भाई प्रकाश राम के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। मुफस्सिल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है। क्या है पूरा मामला 27 जनवरी की शाम पिंटू राम और भाई प्रकाश राम दोनो पिता स्व मोती राम और शिवा राम उर्फ जैक्सन पिता भोला राम के बीच घरेलू विवाद में मारपीट हुई। इस घटना में पिंटू राम की मौत हो गई। जबकि प्रकाश राम घायल हो गया। घायल प्रकाश का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पिंटू राम और प्रकाश राम का भतीजा शिवा राम उर्फ जैक्सन है। जानकारी के अनुसार शिवा रा...