नई दिल्ली, जुलाई 11 -- 5 जुलाई को कोडरमा में दर्दनाक घटना सामने आई थी। यहां पारिवारिक विवाद में चाचा ने भतीजे के पेट में चाकू मार दिया था। चाकू लगने की वजह से भतीजे का पेट फट गया था और उसकी आंते बाहर निकल आई थीं। अब उस लड़के की एक हफ्ते के बाद मौत हो गई है। मामला कोडरमा के सतगांवा का है। यहां 5 जुलाई को पारिवारिक विवाद में एक युवक के चाचा ने ही उसके पेट में चाकू से हमला कर दिया था। हमला इतना भयानक था कि युवक की आंत भी बाहर निकल आई थी। इस हमले के बाद युवक को इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में एक हफ्ते चले इलाज के बाद युवक की मौत हो गई। घटना के बाद कोडरमा जिले के सतगांवा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव का रहने वाला 20 साल का सरोज अब इस दुनिया में नहीं रहा। इलाज के दौरान मौत के बाद अब उनका शव पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.