लातेहार, अगस्त 13 -- लातेहार,प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के बहेराटांड़ मुहल्ले में चाचा ने अपने भतीजे को लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। घटना सोमवार की रात्रि 11 बजे की हैं। इधर इस घटना के बाद रात में ही परिजनों ने भतीजा को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था ,परंतु रांची में इलाज के दौरान भतीजा की मौत हो गई। बताया जाता है कि चाचा मंटू भुईयां व भतीजा विपिन भुर्इयां के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान चाचा ने भतीजा को बेरहम से पिटाई कर दी। जिससे भतीजा विपिन भुर्इयां गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल बिपिन भुईयां को ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया। इलाज के लिए रांची रिम्स में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने शव लेकर घर पहुंचे ...