नई दिल्ली, मई 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में नई सरकार के आते ही सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने का काम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में लंबे समय से बनी डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों के 17 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए साक्षात्कार भी हो चुका है। जल्द ही डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, डॉक्टरों की भर्ती अस्थायी (एडहॉक) तौर पर की जा रही है। पहले यह नियुक्ति 89 दिनों के लिए होगी। बाद में इसे एक साल तक बढ़ाया जा सकता है। इसके बाद भी आवश्यकता के अनुसार कार्यकाल बढ़ाया जाता रहेगा। अस्पताल में स्टाफ की कमी बीते दिनों दिल्ली में पेश की गई सीएजी रिपोर्ट में बताया गया था ...