मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- गायघाट,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बाघाखाल गांव में रविवार की देर रात चाचा-चाची के बीच हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने गए युवक के पेट में चचेरे भाई ने चाकू घोंप दिया। इसमें कौशल कुमार सिंह का इकलौता पुत्र अभिषेक कुमार (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान शहर स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार की शाम करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। रूपा देवी अपने पति और दोनों बेटों के साथ घर छोड़कर फरार है। अभिषेक की मां सविता देवी ने साजिश के तहत पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति कौशल कुमार सिंह चार भाई हैं। सभी एक ही आंगन में रहते हैं। दो भाई कोलकाता में रहते हैं। एक भाई अमरजीत सिंह नेपाल में परिवार समेत रहते हैं। वह अपने परिवार के साथ छठ पूजा में घर आए हुए हैं। बीते रविवार की रात करीब दो बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.