जामताड़ा, अप्रैल 25 -- सुन्दरकुनिया एवं आंखपोखरिया जोरिया पर 2.96 करोड़ से होगा पुल निर्माण नाला,प्रतिनिधि। विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुन्दरकुनिया एवं आंखपोखरिया गांव के बीच स्थित जोरिया पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल कार्य प्रमंडल जामताड़ा की देखरेख में होगी। वहीं पुल की कुल लंबाई-58.08 मीटर है। जबकि पुल के निर्माण की प्राक्कलित राशि 02 करोड़ 96 लाख 99 हजार रूपए निर्धारित है। वहीं 12 महीने में पुल बनकर तैयार हो जाएगा। मौके पर विस अध्यक्ष ने कहा कि गुरुजी द्वारा अलग राज्य के लिए किए गए संघर्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास कार्यों के कारण सार्थक साबित हो रहा है। पूरे राज्य के अलावा नाला विस ...