पूर्णिया, अप्रैल 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मरंगा थाना के शक्ति नगर में बीते देर शाम चाकूबाजी में घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया है। गौरतलब है कि सोमवार देर संध्या शक्तिनगर के लॉज में रह रहे युवक सुनील कुमार पर उसके छोटे भाई ने चाकू से कई दफे वार कर घायल कर दिया था। सुनील मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र का निवासी है। वह अपने भाइयों के साथ शक्ति नगर स्थित लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बीती देर संध्या को उसके छोटे भाई ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। शोर- शराबा करने आए लोगों पर भी वह हमला करने की कोशिश कर रहा था। परन्तु लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि आरोपी ने मरंगा थाना के एक सिपाही को भी नोच डाला है। वह साइको किस्म का है। उसने पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.