नवादा, दिसम्बर 14 -- हिसुआ, निज संवाददाता हिसुआ के राजगीर रोड स्थित फैमिली मेगा मार्ट के समीप शुक्रवार रात जमीन विवाद में जानलेवा हमले में पीड़ित केदार यादव ऊर्फ छोटू के बड़े भाई रविंद्र यादव के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें दस महिलाओं समेत 20 लोगों को नामजद किया गया है। किसी अनहोनी की आशंका में पुलिस का पहरा पीड़ित के घर पर लगा है। पुलिस को दिए आवेदन में नसरतपुर फूलवड़िया निवासी बंगाली यादव के पुत्र रविंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम को मेरा भाई नरहट से ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था। तभी राजगीर रोड स्थित फैमिली मेगा मार्ट में वह घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदकर वापस जाने के लिए जैसे ही ट्रैक्टर पर सवार हुआ, तभी पूर्व से घात लगाए प्रभु यादव के पुत्र रामाशीष यादव और सतीश यादव सहित सुखदेव यादव के पुत्र विकास यादव, रामाशीष यादव के...