धनबाद, मार्च 5 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। सिनीडीह स्थित प्रेमनगर कॉलोनी में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे के दिन हुई चाकूबाजी की घटना के मामले में मधुबन पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी बिलबेरा निवासी नितेश पांडेय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस पिछले एक सप्ताह से आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी। बता दें कि बीते 27 फरवरी को सिनीडीह प्रेमनगर कॉलोनी स्थित शिवमंदिर में महाभंडारा के दौरान पूर्व के विवाद को लेकर नितेश पांडेय ने सोनारडीह निवासी अमित सिंह उर्फ टप्पू सिंह पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। परिजनों के अनुसार घायल टप्पू सिंह का ईलाज रांची के वेदांता अस्पताल में चल रहा है। उक्त मामले में जख्मी टप्पू सिंह के बड़े भाई सुमित सिंह ने दिवाकर पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय एवं उनके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.