घाटशिला, दिसम्बर 22 -- चाकुलिया, संवाददाता। स्थानीय लैंपस परिसर में सोमवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधायक समीर कुमार मोहंती ने उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि धान खरीद की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखें। दलालों एवं बिचौलियों को धान अधिप्राप्ति केंद्र से दूर रखें। सीधे किसानों से धान खरीदें। धान खरीदी में 2 किलो प्रति कुंतल से अधिक कटौती ना करें। विधायक ने प्रखंड के सभी लैंपसों के लिए धान खरीदी का लक्ष्य सार्वजनिक करने को कहा ताकि उनके कार्यकर्ता धान खरीदी प्रक्रिया की निगरानी कर सकें। उद्घाटन के मौके पर प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, बीडीओ आरती मुंडा, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रत्नेश झा, लेखापाल अरुण राय, लैंपस अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, रविंद्र नाथ मिश्रा, अभय मोहंती, मोहन मैती, गौतम दास, राजा बारिक, जगन्नाथ महतो, विश्वजीत भोल, मोहम्मद...