घाटशिला, अप्रैल 11 -- चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर जुम्मे की नमाज अदा की। इस दौरान लोगों ने वक्फ संशोधन बिल को वापस लेने की मांग की। मौके पर मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मो साजिद ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से वक्फ बोर्ड की संपत्ति प्रभावित होगी। मौके पर मस्जिद कमेटी के सचिव हैदर अली, कोषाध्यक्ष फ़जरुल रहमान, मो गुलाब, अब्दुल अजीज काश्मी, महफूज आरिफ, मो अलाउद्दीन अंसारी,शेख नसीम, महबूब आलम, कलीम अंसारी, मो अब्बास राही, राजा अली, मुफीज आरिफ, अमन खान, फैजल खान, शाकिब खान, फ़ज्जू खान, जुनैद खान, समरुद्दीन, अब्दुल जुनैद, अयान आलम, अमन खान आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.