घाटशिला, अक्टूबर 28 -- चाकुलिया: चाकुलिया में लोक आस्था का महापर्व छठ शांति पूर्वक संपन्न हुआ। सोमवार की शाम अस्ताचल गामी सूर्य और मंगलवार की सुबह उगते सूरज को अर्ध्य देने के साथ छठ पूजा का समापन हुआ। अर्ध्य अर्पण के साथ छठव्रतियों का निर्जला उपवास भी समाप्त हुई। यहां के जुगितोपा पंचायत के बड़शोल स्थित कूपन नदी छठ घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वाहनों पर सवार महिलाएं छठ की गीत गाते हुए घाट पहुंची। छठ को लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया। छठ घाट पर बच्चे पटाखे फोड़ते नजर आए। घाट को भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के बाद प्रसाद के लिए श्रद्धालु छठव्रतियों के पास गए। छठव्रतियो का पैर छू सभी ने आशीर्वाद भी लिया। घाट पर हजारों की भीड़ उमड़ी थी। मंगलवार की सुबह छठ घाट पर विधायक समीर मोहंती पहुंचे। विधायक के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.