घाटशिला, फरवरी 19 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर-10 में बीड़ी मजदूरों के करीब 40 और 20 सबर (गुलगुलिया) परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी सरकारी जमीन पर झुग्गी-झोपड़ी बना कर रहने के लिए अभिशप्त हैं। इन गरीब परिवारों को जमीन उपलब्ध करा कर बसाया नहीं गया है। बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित हैं। इन परिवारों को गर्मी और बरसात में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इन गरीबों की मांग है कि इन्हें भी सरकारी जमीन उपलब्ध करा कर मकान उपलब्ध कराए जाएं। गरीबों का कहना है कि चुनाव के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि हमें भूमि उपलब्ध करा कर मकान उपलब्ध कराएं। ताकि हम भी बेहतर जीवन जी सकें। यहां पर करीब 40 बीड़ी मजदूर परिवार रेलवे लाइन के किनारे रेल की जमीन पर झोपड़िया में रहते थे। 2021 में रेलवे ने अतिक्रमण हटाया तो ऐसे तमाम परिवार बिजली सब स्टेश...