घाटशिला, फरवरी 24 -- चाकुलिया नगर पंचायत : मतदाताओं में दिखा उत्साह, 72.9 प्रतिशत हुआ मतदान चाकुलिया नगर पंचायत: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न: मतदाताओं में दिखा उत्साह, 72. 9 % मतदान 0 12587 में 9179 ने किया मतदान 0 सर्वाधिक मतदान वार्ड 4 में 85.7% 0 सबसे कम मतदान वार्ड 12 में 64.3 प्रतिशत। चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 18 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद की चार और नौ वार्ड में वार्ड सदस्य पद के 36 उम्मीदवारों के भाग्य मतपेटी में बंद हो गए। मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया और 72.9 प्रतिशत मतदान हुआ। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। ‌नगर पंचायत क्षेत्र के कुल 12587 मतदाताओं में से कुल 9179 ने अपने मताधिकार का प्रयोग क...